फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM went, but remained 'ladder of corruption'

डीएम चली गईं, मगर रह गई ‘भ्रष्टाचार की सीढ़ी’

Tue, 26 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 26 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM went, but remained 'ladder of corruption'
तत्कालीन डीएम शुभ्रा सक्सेना ने निरीक्षण कर दिए थे ध्वस्त करने के निर्देश - फोटो : ब्यूरो

जिलाधिकारी ने मेटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान घटिया सामग्री से बनाई गई सीढ़ियों को तत्काल तोड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक यह सीढ़िया ज्यों की त्यों हैं। डीएम के तबादले के बाद अब शायद ही मुमकिन है कि घटिया सामग्री से बनी यह सीढ़ियां टूट पाएं।

विज्ञापन


वहीं, मेटरनिटी विंग का निर्माण बीडीए से बिना एनओसी लिए करने का मामला भी सामने आया है। बीडीए द्वारा निर्माणदायी संस्था को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। जिला अस्पताल में 18.91 करोड़ से बन रही मेटरनिटी विंग का निर्माण कार्य घटिया सामग्री से करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


तत्कालीन जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निरीक्षण के दौरान सामने आया था कि विंग का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है। डीएम ने निर्माणधीन सीढ़ियों को तत्काल तोड़ने और दोबारा निर्माण के निर्देश दिए थे, लेकिन डीएम के आदेशों का अभी तक पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। अफसरों की कोशिश है कि किसी भी प्रकार मेटरनिटी विंग के निर्माण की तीसरी और आखिरी किश्त भी जारी करा ली जाए। बीडीए सचिव शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि विंग का निर्माण बिना एनओसी किया जा रहा है। 


जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान निकली आपत्तियों को दूर किया जाएगा। मेटरनिटी विंग के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बाबत निर्माणदायी संस्था के अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed