फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM took a meeting regarding the work of communicable disease campaign

Bulandshahar News: संचारी रोग अभियान के कार्याें की डीएम ने ली बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM took a meeting regarding the work of communicable disease campaign
बुलंदशहर। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की शनिवार शाम डीएम सीपी सिंह ने कैम्प कार्यालय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया गया कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाई जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। संचारी रोग के नियंत्रण के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। इसके साथ ही घरों में यदि कही पानी भरा है, तो उसे खाली कराया जाए। गांवों में साफ सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि कराई जाएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित जांच करते रहने के निर्देश दिए। जांच में पॉजिटिव आने वाले लोगों को समुचित उपचार दिलाया जाने को भी कहा। साथ ही संवेदनशील गांवों में विशेष सतर्कता बरतते हुए लोगों का उपचार कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीडीओ कुलदीप मीना, सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक कुमार मिश्र समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed