फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM strictly neutralize purchasing centers not open, there was no purchase

डीएम की सख्ती बेअसर, न खुले क्रय केंद्र, न हुई खरीद

Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
DM strictly neutralize purchasing centers not open, there was no purchase
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गेहूं खरीद पर जिलाधिकारी की सख्ती बेसर साबित हुई। डीएम के आदेश के बावजूद जनपद में क्रय केंद्र नहीं खोले गए और न ही कहीं गेहूं की खरीद ही हुई। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव को अनाज मंडी स्थित तीन में से दो क्रय केंद्र खुले मिले। इसके अलावा छह सेंटर बंद मिले।

विज्ञापन


सदरपुर, सहकारीनगर, गुलावठी नई मंडी, पवसरा स्थित केंद्र बंद पाए गए। यहा कांटा, बाट तराजू नहीं था। न ही कर्मचारी और बोरों की गांठें ही थी। एसडीएम सदर ने बताया कि गेहूं की खरीद कहीं भी होती नहीं पाई गई। एसडीएम डिबाई ने पांच केंद्रों की जांच की। पांचो केंद्र खुले पाए।
विज्ञापन


गेहूं की खरीद नहीं मिली। एसडीएम अनूपशहर अरूण कुमार यादव ने क्रय केंद्रों का सत्यापन ही नहीं किया। एसडीएम अनूपशहर का कहना है कि तहसील दिवस में व्यस्त होने के कारण सत्यापान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को केंद्रों का सत्यापन होगा। खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर और स्याना में भी कही खुले और कही बंद रहे क्रय केंद्र। किसी भी केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरु नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed