{"_id":"5703eb8f4f1c1b6430c8116f","slug":"dm-strict-wheat-procurement-sought-an-explanation-from-the-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद पर डीएम सख्त, एसडीएम से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद पर डीएम सख्त, एसडीएम से जवाब-तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद का भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी से गेहूं खरीद शुरू नहीं होने कारण पूछ लिया है। साथ ही डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारियों को क्रय केंद्रों के सत्यापन का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गेहूं खरीद नहीं होने का मुद्दा अमर उजाला एक अप्रैल से मुहिम के रूप में प्रकाशित कर रहा है। जनपद में 1525 रुपये क्विंटल की दर से 88 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी है। खास बात यह है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी एक भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग शुरू नहीं हुई है। जहां थ्रेशिंग हुई है वहां गेहूं एफसीआई के मानक पर खरा नहीं है। इसीलिए क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं खरीदा गया। बता दें कि एक से पांच अप्रैल तक सिर्फ बुलंदशहर की अनाज मंडी में किसान 350 बोरे गेहूं बेच चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अफसरों का यह दावा कि गेहूं की थ्रेशिंग शुरू नहीं हुई, गलत है। अफसरों की इसी हीलाहवाली के कारण किसानों को 80-90 रुपये प्रति क्विंटल की चपत लग रही है। खुद डिप्टी आरएमओ ने मंडी का जायजा लेने के बाद यह स्वीकार किया है।