फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM gave instructions to the officers in the review meeting

Bulandshahar News: समीक्षा बैठक में डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to the officers in the review meeting
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में रियल टाइम खतौनी सहित 14 अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। एस दौरान डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यों की स्थिति भी जानी। लापरवाही पर बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण तरीके से खतौनी का कार्य पूरा कराएं। गांवों में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रकरणों का निस्तारण कराएं। उद्योगपतियों को उद्योग लगाने और शहर में इंडोर स्टेडियम के निर्माण को एक एकड़ भूमि और खुर्जा नगर में कूड़े का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराएं। बताया कि आइजीआरएस पोर्टल पर एक माह में एक मोबाइल नंबर से दस से अधिक शिकायत दर्ज नहीं की जा सकेंगी। पोर्टल पर प्रत्येक माह की 20 तारीख को प्रोफाइल अपडेट करें। डिफाल्टर होने से पूर्व आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराएं। मेड़ बंदी, बंटवारा, कुरेबंदी, अविवादित विरासत के प्रकरण लंबित न रहें। हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिकाओं की समय से पैरवी कराई जाए। प्रत्येक गांवों में दस नागरिकों की निगरानी समिति का गठन कराएं। जिले में कोई नई परंपरा के तहत जुलूस निकालने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed