{"_id":"65c505c58148e5dee0038339","slug":"divorced-for-not-paying-money-for-business-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-111259-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्यापार के लिए रुपये नहीं देने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्यापार के लिए रुपये नहीं देने पर दिया तलाक
विज्ञापन
बुलंदशहर। मायके पक्ष ने विवाहिता के ससुरालवालों को व्यापार के लिए पैसे नहीं दिए तो आरोपी पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी रुकैया ने बताया कि उसका निकाह करीब 2 साल पहले दिल्ली निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष के लोगों ने काफी दान दहेज दिया था लेकिन, आरोपी ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि जब उसका निकाह हुआ था तब उसका पति नौकरी करता था। लेकिन बीते दिनों उसने नौकरी छोड़ दी। आरोपी पति और ससुरालवाले अब व्यापार करने के लिए पीड़िता पर मायके से चार लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। रुपये नहीं मिलने पर बीती 12 जनवरी को आरोपी पति ने पीड़िता को घर से निकालकर तीन तलाक बोल दिया। संवाद