{"_id":"68792c7a772b664bf8069d00","slug":"diversion-will-start-in-khurja-from-21st-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108766-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा में 21 से शुरू होगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा में 21 से शुरू होगा डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
खुर्जा। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में 21 से 24 जुलाई से रूट डायवर्ट रहेगा। जीटी रोड, मंदिर मार्ग और जंक्शन मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार शाम से अगवाल कट से कैलाश अस्पताल तक जीटी रोड पर भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
वहीं, कांवड़ यात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार शाम को एडीएम अभिषेक कुमार और एसपी अपराध नरेश कुमार ने निरीक्षण किया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मंदिरों में भीड़ के कारण मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। कांवड़िए एक दिशा में चलेंगे और एक दिशा में छोटे वाहनों की आवाजाही होगी।