{"_id":"61ba28f2bbc403580e1e04a2","slug":"district-bar-election-bulandshahr-news-gbd23110446","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन सिंह राघव अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंह बने महासचिवB","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन सिंह राघव अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंह बने महासचिवB
विज्ञापन
बार सभागार में नवनिवार्चित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमन सिंह राघव अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंह बने महासचिव
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव और महासचिव पद पर अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने विजयश्री हासिल की। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों व अन्य अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद का चुनाव बार सभागार में हुआ। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा ने बताया कि 1002 मतदाताओं में से कुल 970 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव ने 505 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे उम्मीदवार पवन कुमार सिंह को 461 मत हासिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए कुल मतदान में से चार मत निरस्त हुए। वहीं महासचिव पद के लिए भी कुल 970 वोट पड़े। जिनमें तीन वोट निरस्त हुए। इस दौरान महासचिव पद के उम्मीदवार अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह को 643 मत हासिल कर विजय का सेहरा अपने नाम किया। उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र कुमार शर्मा को 314 व तीसरे उम्मीदवार रामप्रकाश शर्मा को दस मत हासिल हुए। विजयी प्रत्याशियों ने साथी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि अधिवक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
सुमन सिंह राघव दूसरी बार बने अध्यक्ष
निवर्तमान अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रघुवंशी बार के पदाधिकारियों के रूप में 14 जीत हासिल कर चुके हैं। वहीं, सुमन कुमार सिंह राघव डिस्ट्रिक्ट बार के पहली बार अध्यक्ष बने हैं, जबकि इससे पहले वह खुर्जा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कई बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव पद पर भी आसीन रह चुके हैं।