{"_id":"688a553eedfc691f940892f3","slug":"disclosure-a-young-man-standing-in-front-of-a-temple-was-shot-on-suspicion-of-theft-using-a-drone-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138065-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : ड्रोन से चोरी के शक में मंदिर के सामने खड़े युवक को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : ड्रोन से चोरी के शक में मंदिर के सामने खड़े युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन
औरंगाबाद। गांव पाली बेगपुर में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक ड्रोन से चोरी की अफवाह के बीच लोगों ने शक करते हुए युवक को चोर समझा और गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी रायफल को बरामद किया है। जबकि घायल का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।
गांव पाली बेगपुर निवासी लक्ष्मण शर्मा उर्फ छोटू को मंगलवार रात पेट में गोली लग गई थी। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया था। सूचना पर देर रात एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एएसपी रिजुल कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मण शर्मा को करीब से गोली मारी गई है। जांच में सामने आया कि मंदिर के सामने अभय नाम के व्यक्ति का मकान है। अभय ने ड्रोन चोर कहकर गांव के ही कृष्ण कांत शर्मा को घर के सामने बदमाश होने की सूचना फोन पर दी थी। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य कृष्ण कांत शर्मा ने पहले मकान की छत पर चढ़कर हवाई फायर किया। बाद में उसने सीधे गोली चला दी थी, जो लक्ष्मण शर्मा के पेट में जाकर लगी। आरोपी और पीड़ित आपस में करीबी हैं। घटना में 16 बोर की राइफल का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है साथ ही राइफल भी बरामद कर ली है।