{"_id":"57603c0b4f1c1bd12a11b7be","slug":"dirt-littered-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में कुछ दिन शेष गंदगी से अटे पड़े नाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में कुछ दिन शेष गंदगी से अटे पड़े नाले
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश को लेकर नगर पालिका प्रशासन कतई संजीदा नहीं है। मानसून आने में कुछ ही दिन शेष है और अभी तक पालिका क्षेत्र में चुनिंदा इलाकों को छोड़ दें तो नालों की साफ-सफाई नहीं हुई है। शहर के अधिकांश नाले-नालियां गंदगी से अटे पड़े हैं। ऐसे में यदि मूसलाधार बारिश हुई तो शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाएंगी।
विज्ञापन
केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है। यहां भी मौसम विशेषज्ञ जल्द ही प्री मानसून बारिश होने की संभावना जता चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन नालों की साफ सफाई कराने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि नगर पालिका के नुमाइंदों को इसकी जानकारी न हो, अफसर बखूबी जानते हैं साफ सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही है। बता दें कि बारिश के दिनों में हीरापुर, बीसा कालोनी, दिल्ली रोड, काला आम, कलक्ट्रेट, विकास भवन, देवी पुरा, भवन, साठा, अंसारी रोड, पुराना बस अडडा, बूरा बाजार, सिविल लाइन रोड और राधानगर आदि इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
मामूली बूंदाबांदी के बाद भी बीसा कालोनी में जलभराव हो जाता है।
मौसम का मिजाज मानसून को कर रहा मजबूत
विशेषज्ञों का दावा है कि मौसम का मिजाज मानसून को मजबूत कर रहा है। कई दिन तक आंधी, बारिश लगातार जारी रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में सुबह-शाम राहत और दोपहर में गर्मी का अहसास होता रहेगा। सोमवार शाम आंधी आई और देर रात बारिश भी हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
सभी नगर पालिकाओ को बारिश से पहले नालों की सफाई का आदेश दे दिया गया है। नाला सफाई की जल्द ही समीक्षा भी की जाएगी। - आरके सिंह, प्रभारी नगर निकाय, एडीएम वित्त एवं राजस्व