{"_id":"572e283e4f1c1bfc765cd126","slug":"dirt-found-in-the-school-bsa-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलिया के स्कूल में मिली गंदगी, बीएसए को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमलिया के स्कूल में मिली गंदगी, बीएसए को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करतीं डीएम शुभ्रा सक्सेना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को गांव इमलिया स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में गंदगी और अनियमिताएं पाए जाने पर टीचरों को फटकार लगाई। नवनिर्मित कमरे का निर्माण अधूरा मिला। इस पर बीएसए को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को गांव इमलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। अचानक डीएम को देख टीचरों में हड़कंप मच गया। यहां पर निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई और शिक्षा की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
स्कूल में बन रहे नवनिर्मित भवन का काम अधूरा पाया गया। इस पर डीएम ने बीएसए वेदराम को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी कामों को प्राथमिकता के तौर पर समय से पूरा किया जाए। किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएसए विभाग के अफसरों और टीचरों को सुधर जाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन