फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dilnwaj Khan

हाथ छोड़ हाथी पर सवार होंगे विधायक दिलनवाज खान

Tue, 14 Jun 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 14 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dilnwaj Khan
विधायक दिलनवाज खां - फोटो : ब्यूरो

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल को वोट  नहीं देने पर स्याना के  विधायक दिलनवाज खां को कांग्रेस ने छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  विधायक दिलनवाज खां  ने संकेत दिए हैं कि वह बसपा में जा सकते हैं।

विज्ञापन


स्याना से विधायक दिलनवाज खां ने राज्यसभा चुनाव में पहली वरीयता का वोट बसपा प्रत्याशी को दिया था। विधायक दिलनवाज खां ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के अराजक माहौल को देखकर अंतरात्मा की आवाज पर  राज्यसभा चुनाव में पहली वरीयता को वोट बसपा प्रत्याशी को दिया था।  
विज्ञापन


हालांकि दिलनवाज खां ने  दूसरी वरीयता का वोट कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को दिया था ।  कपिल सिब्बल को पहली वरीयता का वोट नहीं देने पर  मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी  ने  विधायक दिलनवाज समेत  छह विधायकों को पार्टी से निकाले जाने की घोषणा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलनवाज को पार्टी से निकाले जाने की दिल्ली में विधिवत कांफ्रेस हुई है। हाईकमान का जो आदेश होगा, उसे पूरा किया जाएगा। दिलनवाज के से जाने के बाद कोई फर्क नहीं पड़ेगा। - सुभाष गांधी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस


पार्टी आला कमान से कोई आदेश दिलनवाज को शामिल करने के संबंध में नहीं मिला है। आला कमान का जो आदेश होगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा। - कमल राजन, बसपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed