फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Digital X-ray machine is out of order since last one week, patients are wandering

Bulandshahar News: एक सप्ताह से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine is out of order since last one week, patients are wandering
स्याना सीएचसी पर स्थित एक्सरे कक्ष के गेट पर लगा मशीन खराब का स्टीकर। संवाद
स्याना। सीएचसी की डिजिटल एक्सरे मशीन एक सप्ताह से खराब है। मशीन खराब होने से मरीजों को एक्स रे कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को प्राइवेट सेंटर पर जाकर एक्सरे कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बाद भी एक्सरे मशीन दुरुस्त नहीं कराई गई। जिससे दुर्घटना में घायल व चोटिल होकर आने वाले मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। अस्पताल में आए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि निजी सेंटर पर एक्स रे के लिए 300 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक्सरे कराने पहुंचे बिजेंद्र तोमर व अजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से लगातार एक्सरे कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हर बार एक्स रे मशीन खराब होने की बात कहते हुए टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि इन्वर्टर में खराबी आने की वजह से एक्सरे मशीन बंद है। इंजीनियर को बुलाया गया है। संभवत: सोमवार से डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed