फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dibye's daughter now will get correct treatment.

अब डिबाई की बिटिया को मिलेगा सही इलाज

Sat, 16 Jan 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dibye's daughter now will get correct treatment.
गंभीर बीमारी से जूझ रही डिबाई की बिटिया 15 वर्षीया रहमत के उपचार की आस बंधी है। सीएम के पत्र के बाद हरकत में आए अफसर रहमत की मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


संभावना है कि रविवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद रहमत का उपचार शुरू हो सकेगा।

बता दें कि डिबाई के मोहल्ला शेखान निवासी मोहब्बत अली की 15 वर्षीया बेटी रहमत को टीबी की बीमारी हो गई। टीबी की बीमारी पूरे शरीर में फैलने के कारण रहमत के जबड़े लॉक हो गए और उसका मुंह खुलना भी बंद हो गया।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद मुंह खुला, लेकिन बाद में फिर लॉक हो गया। गरीबी के कारण मोहब्बत अली अपनी बेटी का ठीक प्रकार से उपचार नहीं करा पा रहे थे। उन्होने अपनी बेबसी का जिक्र पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा मोहब्बत अली के पत्र का संज्ञान लेने के बाद हरकत में आए अफसरों ने उसकी स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की है।

स्वास्थ्य अफसरों की तरफ से बताया गया है कि रहमत की स्वास्थ्य रिपोर्ट रविवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जाएंगी। रहमत के उपचार के लिए एम्स दिल्ली और किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ की सिफारिश की गई है।

 
रहमत की स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। रहमत का उपचार जनपद में संभव नहीं है। रहमत की स्वास्थ्य रिपोर्ट रविवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed