फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dhirendra nomination rejected , the President shall be ashish

धीरेंद्र का परचा खारिज आशीष बनेंगे अध्यक्ष

Fri, 30 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra nomination rejected , the President shall be ashish
आशीष शर्मा - फोटो : ब्यूरो

डीपीबीएस महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र चौधरी का नामांकन कम हाजिरी के चलते खारिज हो गया। इसके चलते एबीवीपी के आशीष शर्मा का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन निर्विरोध तय है।

विज्ञापन


वहीं संयुक्त सचिव पद पर हुए एकमात्र नामांकन के वैध पाए जाने पर शीलू शर्मा का निर्वाचन भी निर्विरोध होगा। इन दोनों के अलावा अन्य तीन पदों के लिए छह जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को गहमागहमी के बीच पांच पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस दौरान चुनाव कमेटी ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर ध्रुव मीणा का नामांकन कम हाजिरी के आधार पर स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सीओ के हस्तक्षेप पर धीरेंद्र का नामांकन स्वीकार किया गया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चुनाव कमेटी ने धीरेंद्र चौधरी का नामांकन निरस्त कर दिया। चुनाव संयोजक डॉ.यूके झा  ने  बताया कि जांच के बाद अध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा, उपाध्यक्ष पर शाल्वी गौड़ व चांदनी नाज, सचिव पर सुरभि शर्मा व ललित कुमार गुप्ता एवं  संयुक्त सचिव पर शीलू शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर तुंगवीरसिंह व जितेंद्र कुमार के नामांकनपत्र वैध पाए गए हैं।

इनमें अध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा व संयुक्त सचिव पद पर शीलू शर्मा का एक एक प्रत्याशी रह जाने के चलते उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदपर ही छह जनवरी को मतदान कराया जाएगा।


वहीं शुक्रवार को एबीवीपी पैनल के उपाध्यक्ष प्रत्याशी शाल्वी गौड़, सचिव प्रत्याशी सुरभी शर्मा व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी तुंगवीरसिंह ने महाविद्यालय आए छात्र छात्राओं से  संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed