{"_id":"66abbcf79a94391c470678ea","slug":"devotees-of-bhole-arrived-with-kanwad-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119676-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ लेकर पहुंचे भोले के भक्त, चढ़ाया हाजिरी का जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ लेकर पहुंचे भोले के भक्त, चढ़ाया हाजिरी का जल
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा/ऊंचागांव। जिलेभर में बृहस्पतिवार को बम-बम भोले की गूंज रही। जगह-जगह हरिद्वार व गोमुख से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। देर रात तक शिवभक्त कांवड़ लेकर जोश के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। जिले के कांवड़ियों ने हाजिरी का जल चढ़ाया।
शिकारपुर बाईपास पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ शिवभक्तों पर फूल बरसाए। गुलावठी में सेवा भारती के सदस्यों ने जीटी रोड पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सेवा भारती के अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, महामंत्री राजीव अग्रवाल, डॉ. राकेश तेवतिया, संजय बी लाल, हनी, रामकुमार कौशिक, कुलदीप पंड़ित, राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंहल, मूलचंद आदि ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की तथा पेय पदार्थ वितरित किया।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं, डॉ.राकेश तेवतिया आदि ने कांवड़ियों की निःशुल्क चिकित्सा की। उधर, गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालुओं मनोज कंसल, सुशील कुमार बिट्टू, अमित गर्ग, विवेक बंसल, संजीव तेवतिया बिट्टू, डॉ. राहुल कंसल, विपिन कुमार गर्ग, लोकेश, पवन वर्मा, मनीष शर्मा, रामा सैनी आदि ने कांवड़ियों में फल आदि वितरित कर उनकी सेवा की। ऊंचागांव व नरसेना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में बम-बम भोले के जयकारों से क्षेत्र के मार्गों में वातावरण भक्तिमय रहा। कांवड़ सेवा शिविरों में डीजे की धुन कांवडि़ए भक्तिमय गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार पूरा दिन कांवड़ मार्गों पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।