फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devotees journey will be full of difficulties

Bulandshahar News: शिवभक्तों की राह में गड्ढे और कंकड़-पत्थर, मुश्किलों भरा होगा सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बुलंदशहर।
चार जुलाई से सावन माह शुरू हो जाएगा। इस माह में शिवरात्रि भी आएगी। जिले सावन माह में कांवड़ लाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार, जिले के अनूपशहर, अहार, नरौरा क्षेत्र में पहुंचते हैं। अभी तक इन क्षेत्रों की सड़कें जर्जर होने के कारण भोले के भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। जबकि अभी तक जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।



सावन के शुरू होते ही कांवड़ लाने के लिए शिवभक्त रवाना होना शुरू हो जाते। न केवल जिले बल्कि आसपास के राज्यों के श्रद्धालु भी जिले से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। लेकिन कांवड़ मेले के आयोजन और भोले के भक्तों की राह इस बार आसान नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से अनूपशहर में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर लगातार बैठक हो रही हैं। लेकिन भोले के भक्तों की सुविधा को लेकर अधिकारियों ने अभी तक कोई खास तैयारी नहीं की है। ऐसे में भोले के भक्तों को कंकड़ भरे रास्तों से होकर निकलना मजबूरी बन जाएगी। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्त अहार स्थित अंबकेश्वर मंदिर भी पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर दौलतपुर से जहांगीराबाद मार्ग गड्डों में तबदील है। खानपुर से जाड़ौल और यहां से शिवाली जाने वाला मार्ग भी जर्जर है। शिवाली से सलैमपुर और खुर्जा के लिए जाने वाला मार्ग भी गड्ढों में तबदील है। अनूपशहर से शिकारपुर जाने वाले मार्ग पर भी गड्ढे बने हुए हैं। जबकि शिकारपुर से खुर्जा वाले मार्ग पर भी उबड़-खाबड़ है। इतना ही नहीं नगर बुलंदशहर की बात की जाए जो यहां पर भी प्रमुख मार्ग गड्ढों में तबदील हैं। ऐसे में शिवभक्तों की डगर आसान नहीं होगी। उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन




-



सबसे अधिक बदहाल मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे



इस समय सबसे बदहाल मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे हैं। यह हाईवे बुलंदशहर से लेकर डिबाई क्षेत्र के भीमपुर दोराहा तक करीब 45 किलोमीटर लंबा मार्ग है। यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और इसमें बने गड्ढे और उखड़ी बजरी व पत्थर शिवभक्तों की राह को कठिन करने का काम करेंगे। इस मार्ग से भी शिवभक्त बड़ी संख्या में गुजरते हैं। बता दें कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 120 करोड़ की राशि आ चुकी है। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि भोले के भक्तों के आवागमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में भोले के भक्तों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed