फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Devotees gathered in large numbers in the procession of Maa Maha Chandi, the tableaux captivated the hearts

Bulandshahar News: मां महाचंडी की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in large numbers in the procession of Maa Maha Chandi, the tableaux captivated the hearts
जहांगीरपुर में निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखता मां काली का स्वरूपधारी कलाकार। संवाद
बुलंदशहर/शिकारपुर/गुलावठी/अनूपशहर/खानपुर। नगर से लेकर देहात तक मंगलवार की शाम से देर रात तक मां चंडी की शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। नगर में महाचंडी अखाड़ा कमेटी की ओर से मां महाचंडी की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पंचशील कॉलोनी मोतीबाग से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवती के विशाल स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं ने मां के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में मां भगवती का सोने और चांदी के आभूषणों से सुसज्जित भव्य स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। कमेटी की ओर से इस बार पहले से अधिक सुंदर और आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। शोभायात्रा बूड़ा बाजार, गांधी चौक, सर्राफा बाजार, लाल कुआं, चौक बाजार, अंसारी रोड और अंबर सिनेमा से होते हुए श्मशान घाट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देवी मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। मार्ग में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। आयोजन में कमेटी के वरिष्ठ प्रभारी नीरज अग्रवाल, प्रेमप्रकाश बबली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वर्मा रिंकू, विभोर मित्तल, मनोज वर्मा, दिव्यांश भारद्वाज, सुमित वर्मा, मनीष वर्मा भानू और योगेश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
अनूपशहर कस्बे में मंगलवार देर रात अखाड़ा नर्वदेश्वर महादेव के तत्वावधान में श्मशानवासिनी काली और मां महाचंडी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ध्रुव भारद्वाज और उमेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में गणेश, राधा-कृष्ण, राम दरबार, खाटू श्याम और तिरुपति बालाजी सहित देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
उज्जैन की तर्ज पर महाकाल की आरती, गण-प्रेतों के साथ शिव बरात और अघोरी नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। अवधेश खलीफा और विकास खलीफा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा को देखने के लिए बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति ने अतिथियों को पटका, माला और तलवार भेंटकर सम्मानित किया। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिकारपुर में अनाज मंडी के सामने स्थित मां चामुंडा मंदिर से मंगलवार रात के बाद बुधवार सुबह मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
सांसद डॉ. भोला सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और भाजपा नेता देवेंद्र भारद्वाज ने मां चामुंडा की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें बैंड-बाजों की धुन और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
गुलावठी में सैनी समाज की ओर से मां महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी शोएब मेवाती ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए शोभायात्रा में शामिल झांकियों, कलाकारों और अखाड़ों के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए और सभी त्योहार सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाने चाहिए। इस मौके पर मयंक अग्रवाल, डॉ. विनय खारी, दिनेश कौशिक, जकी गौहरी, संजय सलीम और सरफराज चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खानपुर खाटू श्याम मंदिर से मां काली का भव्य जुलूस निकाला गया, जो बस स्टैंड, मुख्य बाजार और शहीद पार्क से होकर मेला क्षेत्र पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन किए। मुख्य बाजार में समाजसेवी सुनील सिंघल ने मां भवानी की आरती उतारी। इस दौरान गौरव गर्ग, नितिन सिंघल, सुरभित गुप्ता और जेपी सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जहांगीरपुर में निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखता मां काली का स्वरूपधारी कलाकार। संवाद

जहांगीरपुर में निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखता मां काली का स्वरूपधारी कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed