बुलंदशहर। गांव बहलीमपुरा स्थित जालान शिव मंदिर में भागवत कथा पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रही। कथा वाचक स्वामी डॉ. शंकरानंद महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके भजनाें पर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
बताया कि कैसे कंस के आदेश पर पूतना भगवान को मारने के लिए अपने स्तनों पर कालकूट विष लगाकर आई थी, लेकिन भगवान ने उसका भी उद्धार कर दिया। उन्होंने गर्गाचार्य द्वारा नामकरण संस्कार का प्रसंग सुनाया गया। बताया कि गर्गाचार्य ने कृष्ण और बलराम का नामकरण करते हुए कहा कि उनके अनेकों नाम होंगे, जो उनके विभिन्न स्वरूपों और लीलाओं को प्रकट करेंगे। कथा के दौरान भगवान के मिट्टी खाने का प्रसंग का भी वर्णन किया गया। उन्होंने समझाया कि कैसे भगवान ने अपने मुख में यशोदा मैया को संपूर्ण ब्रह्मांड का दर्शन कराकर उन्हें अपनी दिव्यता का अनुभव कराया। इस दौरान ओमप्रकाश जालान, विश्वनाथ केजरीवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण गुप्ता, बिजेंद्र पाल सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद