{"_id":"57112b874f1c1b1e114a6c16","slug":"devotees-celebrated-ram-navmai","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर भक्तों ने जिमाए कन्या-लंगूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर भक्तों ने जिमाए कन्या-लंगूर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में शुक्रवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र रामनवमी हर्षोल्लास से मनाई गई। मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या-लांगुरे जिमाकर व्रत परायण किया। इसके अलावा गंगा तटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। खुर्जा के देवी मंदिर में शुक्रवार सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिकारपुर के देवी मंदिर, जहांगीराबाद के मां विन्नेर देवी मंदिर, पीतांबरा देवी मंदिर, अनूपशहर के मां देवी मंदिर, सिकंदराबाद, गुलावठी, स्याना, डिबाई आदि के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
बसपा प्रभारी ने सजाया मां का दरबार
शिकारपुर से बसपा प्रभारी मुकुल उपाध्याय ने रामनवमी के दिन शिकारपुर के देवी मंदिर पर मां का दरबार फूलों से सजाया। शीतल गंज युवा सामाजिक संगठन द्वारा बड़े परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता मुकुल उपाध्याय ने माता की पूजा की। भाजपा नेता आशीष वत्स ने भी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
धूमधाम से निकला मां का डोला
सिकंदराबाद में नवमी पर भक्तों ने काली मां का डोला निकाला। औरंगाबाद में महाकाली का जुलूस भगवान राम की पालकी के साथ निकाला गया। स्याना में राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को पंखा यात्रा निकाली गई। नई सड़क देवी मंदिर से शुरू हुई यात्रा कोतवाली रोड, मोहल्ला चौहट्टी, बोबा शाही आदि मुख्य मार्गो से होकर गुजरी।
यात्रा में गणेश, माता रानी, पवन पुत्र हनुमान, शिव-पार्वती की झांकियां निकाली गईं। डिबाई में भी श्रीराम परिवार और मां दुर्गा की शोभायात्रा देर शाम निकाली गई। श्रीसत्यनारायण मंदिर से श्रीराम परिवार व भाट वाला राधा-कृष्ण मंदिर से मां दुर्गा की बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया।
मां अवंतिका देवी पर हुई आरती
बृहस्पतिवार देर शाम आहार क्षेत्र स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर पर गंगा आरती का विशेष आयोजन किया गया। भाजपा नेता संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर गंगा आरती का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभात पाठक, योगेश गोयल, सुमित शर्मा, प्रभात लोधी आदि मौजूद रहे।
राम के आदर्शों को अपनाएं
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन की क्षेत्रीय मंत्री विनीता सिंह ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि श्रीराम हमारी संस्कृति और सभ्यता के महानायक हैं। पर विद्यावती तोमर, ममता सिंह, पूजा, कुसुमलता, रशिम, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
बच्चों को दिए गिफ्ट
जहांगीराबाद के मां विन्नेर देवी मंदिर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पाठक ने कन्या-लांगुरों को उपहार बांटे। शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सोनू पाठक ने सैकड़ों बच्चों को पढ़ाई संबंधी उपहार भेंट किए। इस दौरान की गई पूजा में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
‘भए प्रगट कृपाला’
छोटी काशी अनूपशहर में मानक चौक स्थित रामचंद्रजी महाराज मंदिर व गंगातट स्थित बाल हनुमान मंदिर भए प्रगट कृपाला ,दीनदयाला के घोष से गूंज उठे। कांति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा भारती द्वारा आयोजित कन्या पूजन में पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा मुख्य अतिथि व राजश्री सक्सेना विशिष्ट अतिथि रहीं। औरंगाबाद में भी विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हुई।