{"_id":"619d231690a3b62980190936","slug":"devlopment-bulandshahr-news-gbd2298549159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की सीमा में आएंगे 11 गांव, 27 को होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की सीमा में आएंगे 11 गांव, 27 को होगी बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की सीमा में आएंगे 11 गांव, 27 को होगी बैठक
बुलंदशहर। पिछली बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार पर सहमति न बनने पर इस बार फिर बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार का प्रस्ताव शामिल किया गया है। प्रस्ताव पर सहमति बनी तो पालिका की सीमा में 11 गांव जुड़ जाएंगे। शनिवार को पालिका सभागार में नगर के विकास कार्यों समेत 18 प्रस्तावों को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन होगा। इसके अलावा 13 वार्डों में छोड़े गए सफाई ठेके को निरस्त करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
एक नवंबर को हुई बोर्ड बैठक में 40 वर्ष बाद पालिका के सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभासदों ने स्पष्ट सूची का उल्लेख न होने पर आगामी बोर्ड बैठक में रखने पर सहमति दी। पालिका अफसरों के अनुसार पालिका सभासदों की सहमति मिलने पर पूर्ण बहुमत से सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास हो जाता है तो इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। जहां से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने पर संबंधित क्षेत्र पालिका में शामिल कर लिए जाएंगे। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और 13 वार्डों में साफ-सफाई के ठेका छोड़े जाने के बावजूद ठेकेदार द्वारा शर्तों को पूरा न करने और सफाई व्यवस्था सही ढंग से नहीं किए जाने पर ठेके को निरस्त करने की कार्रवाई हेतु बोर्ड में दोबारा प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, बोर्ड में प्रस्ताव पास हो जाने पर 13 वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए 285 सफाई कर्मियों को जैम पोर्टल के माध्यम से लेने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
नगर पालिका की शनिवार को मासिक बैठक में सीमा विस्तार समेत 18 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। सीमा विस्तार पर बोर्ड की सहमति अनिवार्य है। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - मनोज गर्ग, पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में 15वें वित्त समेत 3.5 करोड़ की निविदा के प्रस्ताव और नौ करोड़ रुपये के व्यय अनुमान का प्रस्ताव शामिल किया गया है। - मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
प्रस्ताव में इन गांव/माजरों को किया गया है शामिल
- कस्बा बरन - नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के गाटा संख्या 1134 से 1402, 1484, 1488, 1490, 1491, 1493 से 1507, 1511 से 1638, 1834 से 1989 और 2035 से 2607 आदि।
- गांव टांडा का गाटा संख्या 32 से 54 और 234 से 344 आदि।
- गांव मिलक मौसमगढ़ का गाटा संख्या एक से 372 तक।
- गांव हीरापुर का गाटा संख्या एक से 129, 132, 140 से 144 और 150 से 220 आदि।
- गांव नयागांव का गाटा संख्या एक से 308, 315, 318 और 319 से 321 आदि।
- गांव मऊखेड़ा (बीसा कालोनी) का गाटा संख्या एक से 607 तक।
- गांव अकबरपुर का गाटा संख्या एक से 311, 322 से 341, 392 से 545, 558 से 588 और 591 से 866 आदि।
- गांव चांदपुर का गाटा संख्या तीन से 114 और 268 से 483 आदि।
- गांव वलीपुरा का गाटा संख्या 186, 192 से 205 और 208 से 375 आदि।
- गांव बहलीमपुरा का गाटा संख्या एक से 498 तक।
- गांव कुडवल बनारस का संपूर्ण क्षेत्रफल।