{"_id":"610ad3b58ebc3eaab2541e97","slug":"development-work-evaluation-meeting-bulandshahr-news-gbd2235551181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू, सीवर लाइन का काम पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू, सीवर लाइन का काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू, सीवर लाइन का काम पूरा करने के निर्देश
बुलंदशहर। जिले के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त आवास एवं निदेशक नगर भूमि सीमा रोपण अजय चौहान ने बुधवार को कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज, आवासीय विद्यालय, सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्र विद्युत फीडर समेत करीब 20 विकास कार्यों को शामिल किया गया। इन सभी विकास कार्यों के अधूरे निर्माण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए अभी राशि जारी नहीं हुई है, उसे जल्द ही जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पर 269.443 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके निर्माण के लिए अभी तक मात्र 20 करोड़ रुपये की राशि ही प्राप्त हो सकी है। निर्माण में तेजी लाने के लिए और राशि जारी करने की जरूरत है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करने के लिए गांव कोंदू में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है। इसके निर्माण के लिए 71.160 करोड़ की राशि खर्च होगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके निर्माण के लिए अभी तक 10 करोड़ की राशि मिली है। अभी तक भवन निर्माण की भौतिक प्रगति 15 फीसदी हुई है। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य को जारी रखने के लिए जल्द राशि जारी करवाने का आश्वासन दिया है। नगर में अमृत योजना के तहत 127.45 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डालने की समीक्षा के दौरान सामने आया कि अब तक 126 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन का काम हो चुका है। नोडल अधिकारी ने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अलावा गांव चौगानपुर, जयरामपुर, शिकारपुर और पहासू में बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2016 में स्वीकृत किया गया था। इनके निर्माण की अंतिम किस्त की 59.23 लाख की राशि फरवरी माह में प्राप्त होने की बात सामने आई। अभी तक सभी छात्रावास का भौतिक निर्माण 80 फीसदी पूरा होने का दावा किया गया। खुर्जा और सिकंदराबाद में स्वतंत्र विद्युत फीडर का निर्माण मार्च 2018 में स्वीकृत किया गया था। निर्माण के लिए 387.09 करोड़ की राशि अभी तक अवमुक्त नहीं की गई है। राशि न मिलने के कारण दोनों फीडर का निर्माण कार्य बाधित है। गुलावठी रोड स्थित गांव बराल के पास सद्भाव मंडप का निर्माण हो रहा है। इस पर 2.34 करोड़ की राशि खर्च की जानी है। अभी तक मात्र 50 लाख रुपये की ही राशि मिली है। शेष राशि न मिलने के कारण इसका निर्माण कार्य बाधित है।
विज्ञापन
छात्रावास, घाट का सुंदरीकरण, अग्निशमन व्यवस्था का कार्य जारी
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खुर्जा, गुलावठी और डिबाई में छात्रावास का निर्माण कार्य होना है। इनके निर्माण पर 5.316 करोड़ की राशि खर्च होगी। जबकि अभी तक 2.124 करोड़ की राशि ही मिली है। गुलावठी और खुर्जा के छात्रावास के निर्माण के लिए टेंडर की कार्रवाई जारी है। गंग नहर पर निर्मित घाट का सुंदरीकरण का काम मार्च 2019 में शुरू हुआ। इस काम पर 1.79 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए अभी तक 1.33 करोड़ की राशि प्राप्त होने की बात सामने आई। 13 सीएचसी पर अग्निशम की व्यवस्था की जानी है। इस कार्य पर 2.72 लाख खर्च होंगे, लेकिन अभी तक 1.54 लाख ही प्राप्त हो सके हैं। पूरी राशि न मिलने के कारण अभी तक 90 फीसदी भौतिक कार्य हो सका है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा है। 1.16 करोड़ की राशि के सापेक्ष मात्र 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। शेष राशि न मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका है। नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के नोडल अधिकारी ने जनपद में सरकार की विभिन्न योजना से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। एक-एक विभाग के अधिकारियों आदि से विकास कार्यों के लिए मिलने वाली राशि और निर्माण की भौतिक स्थिति का पता किया गया। साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के अलावा शेष राशि को जल्द दिलाने की भी बात कही है। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।