फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   development

13.07 करोड़ की लागत से सुधरेगी 49 सड़कों की सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

अब शासन ने इन प्रस्तावों में से 49 प्रस्तावों पर कार्य करने की सहमति देते हुए 13.07 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। एक सप्ताह बाद शुरू होगा गड्ढा मुक्ति अभियान जिले की मुख्य सड़कों के गड्ढे भरने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अगले सप्ताह से अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्वीकृत कार्य लागत जहांगीराबाद-खानपुर मार्ग 102.16 लाख जहांगीराबाद फीडर बाईपास रोड 65.03 लाख जिरौली-सोरला-सोरखा-नगला जगत मार्ग 57.5 लाख अलीगढ़-रामघाट मार्ग 78.23 लाख लखावटी-खानपुर-गेसूपुर बसी मार्ग 90.07 लाख शासन की ओर से कुल 49 सड़कों की मरम्मत के लिए 13.07 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

विज्ञापन
development

विस्तार

13.07 करोड़ की लागत से सुधरेगी 49 सड़कों की सूरत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए शासन ने 13.07 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से जिले में 49 सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। शासन द्वारा धनराशि जारी करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं।
बारिश से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे के साथ ही नगर के मोहल्लों और गांवों की सड़कों में काफी गड्ढे हो चुके हैं। जिसके चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों का समय लग रहा है। शहर के मुख्य बाईपास, शिकारपुर रोड, दिल्ली हाईवे, अलीगढ़ हाईवे समेत अन्य लिंक मार्गों की हालत ऐसी है कि यहां वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। इन मार्गों की हालत सुधारने के लिए सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा समेत अन्य विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेजे थे। अब शासन ने इन प्रस्तावों में से 49 प्रस्तावों पर कार्य करने की सहमति देते हुए 13.07 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इनमें से लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में 24, निर्माण खंड दो में 15 और निर्माण खंड खुर्जा में 10 कार्यों की स्वीकृति दी गई है। कुल धनराशि के सापेक्ष शासन द्वारा 11.24 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बाईपास के निर्माण की नहीं मिली अनुमति
शहर के मुख्य बाईपास मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन की ओर नहीं मिली है। बाईपास की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब सड़क के बजाए गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं। ऐसे में दो और चार पहिया वाहनों के साथ ही ऑटो, रिक्शा, बुग्गी चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बाईपास के गड्ढे इतने गहरे हैं कि कई लो-फ्लोर गाड़ियां इन गड्ढों में फंस रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद शुरू होगा गड्ढा मुक्ति अभियान
जिले की मुख्य सड़कों के गड्ढे भरने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा अगले सप्ताह से अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शासन द्वारा जिन सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति दी गई है, उसके अलावा भी अन्य सड़कों के गड्ढे भरवाने की योजना है। इसके लिए शासन की अनुमति आवश्यक नहीं है।

स्वीकृत कार्य लागत
जहांगीराबाद-खानपुर मार्ग 102.16 लाख
जहांगीराबाद फीडर बाईपास रोड 65.03 लाख
जिरौली-सोरला-सोरखा-नगला जगत मार्ग 57.5 लाख
अलीगढ़-रामघाट मार्ग 78.23 लाख
लखावटी-खानपुर-गेसूपुर बसी मार्ग 90.07 लाख
शासन की ओर से कुल 49 सड़कों की मरम्मत के लिए 13.07 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। तीनों खंड के क्षेत्रों में मरम्मत कार्य कराने की तैयारी की जा रही है। बारिश खत्म होने के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी। अन्य सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए भी कार्य शुरू किया जाएगा। - प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed