फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deputy Director of the siege by the commotion BKU

उपनिदेशक का घेराव कर भाकियू ने किया हंगामा

Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director of the siege by the commotion BKU
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

औरंगाबाद में आयोजित कृषि मेले में डीएम के आने की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर कृषि उपनिदेशक का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भाकियू ने मेले को बीच में ही रुकवा कर बकाया गन्ना भुगतान की आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने मेले को संपन्न नहीं होने देने की चेतावनी दी है।

 शनिवार को कमल पैलेस में कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीएम आन्जेय कुमार को आना था। भाकियू नेताओं के आने की सूचना पर डीएम मेले में नही पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी, जिलाध्यक्ष कैप्टन विशन सिंह सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष  यशवीर सिंह के नेतृत्व में 50-60 किसान जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कृषि मेले में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां कृषि उपनिदेशक एलबी यादव का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो जाता तब तक बुलंदशहर जिले में कोई भी सरकारी कार्यक्रम सकुशल संपन्न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनावी मौसम में गांव में आने वाले नेताओं का विरोध किया जाएगा। जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी, हरि नारायण शर्मा, लोकेश गुर्जर, ठाकुर गुरूपाल सिंह, डॉ. गजेंद्र लोधी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed