फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog blanketed Unchagaon this morning; visibility was 50 metres.

Bulandshahar News: सुबह ऊंचागांव में छाया घना कोहरा, दृश्यता रही 50 मीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dense fog blanketed Unchagaon this morning; visibility was 50 metres.
क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर मे छाया घना कोहरा, राहगीर परेशान
बुलंदशहर/ऊंचागांव। आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में छाने वाला घना कोहरा इस बार अक्तूबर में ही देखने को मिला। रविवार सुबह ऊंचागांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह पांच से आठ बजे तक दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर रह गई।
विज्ञापन

नरसेना-ऊंचागांव मार्ग पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। साइकिल और बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी हुई। खेतों में दूर तक कोहरे की सफेद चादर बिछी नजर आई। ग्रामीण पंकज कुमार, गौरव और राजेश ने बताया कि अक्तूबर में ऐसा घना कोहरा असामान्य है। सुबह करीब आठ बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरा छंट गया और जनजीवन सामान्य हुआ। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हुई तो लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 51 प्रतिशत और हवा की गति करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक रेशु सिंह के अनुसार, ऊंचागांव क्षेत्र में गंगा और नहर गुजरने से दिन में गर्मी और रात को ठंडक के कारण यह कोहरा बना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed