फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog and frost, schools up to class VIII closed

Bulandshahar News: घने कोहरे के साथ पड़ा पाला, आठवीं तक के स्कूल बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and frost, schools up to class VIII closed
मंगलवार की रात को इस तरह छाया कोहरा। संवाद
बुलंदशहर। मंगलवार रात को पाला पड़ने के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा जारी रहने से बुधवार पूरा दिन धूप नहीं निकली और शीतलहर चलने से लोगों को कंपकंपी छूटती रही। कोहरे के बीच दृश्यता शून्य रही और वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया। शाम के समय बादल छा गए और अब बारिश की संभावना बरकरार है। 18 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत होते ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। इसके बाद निकली चटक धूप ने ठंड से राहत दिलाई। लेकिन शाम होते ही फिर से मौसम बदल गया और धीरे-धीरे कोहरे का असर बढ़ने लगा। देर रात तक घना कोहरा हो गया। ऐसे में दृश्यता शून्य हाेने पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई और चालकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात के समय पाला भी पड़ा। बुधवार की सुबह जब लोग जागे तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। इसके साथ ही पाला पड़ने से मौसम में ठंड बनी रही। घना कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। सुबह भी कोहरा छाया रहने से वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के साथ झरना की तरह पानी भी बरसा। पूरा दिन कोहरे का असर जारी रहा और सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हुए। शहर में बाजारों में व सड़कों पर अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। कंपकंपी से निजात नहीं मिली। ऐसे मौसम में बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकले। जो भी घर से बाहर निकले वह अपने को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे हुए देखे गए। इस कड़ाके की ठंड का असर पशु व पक्षियों पर भी देखा गया। शाम ढलने से पहले ही लोग घरों में पहुंच गए और बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाएं।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.7 व न्यूनतम 7. डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय अब बादल छाने लगे हैं और बारिश की संभावना बरकरार है। यह बारिश बृहस्पतिवार तक होने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी माह में अब तक यह चौथी बार बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी ओर 22 जनवरी से फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी ओर जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार पाला, घना कोहरा व कंपकंपा देने वाली ठंड को देखते हुए समस्त बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस आदेश का सभी स्कूलों को पालन करना होगा। डीएम सीपी सिंह की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कोई स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आलू, सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना
मौसम की मार अब फसलों पर भी देखने को मिल रही है। तापमान में गिरावट और पाला गिरने से सबसे अधिक नुकसान आलू की फसल को पहुंच रहा है। इसके साथ ही मटर और सरसों के लिए भी ये नुकसानदायक साबित हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि तापमान में गिरावट और पाला व कोहरा रबी फसलों में सिर्फ गेहूं के लिए ही लाभकारी है। गेहूं की पौध में ग्रोथ आएगी और पैदावार भी बढ़ने की संभावना है। आलू, मटर, टमाटर और सरसों समेत सब्जी की पैदावार इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed