{"_id":"6337221162bbf127b4703bf4","slug":"dengue-bulandshahr-news-gbd2453558187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे बढ़ रहा डेंगू संक्रमण, चार और मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे बढ़ रहा डेंगू संक्रमण, चार और मिले पॉजिटिव
सार
ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे बढ़ रहा डेंगू संक्रमण, चार और मिले पॉजिटिव बुलंदशहर।शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच के दौरान काहिरा गांव निवासी दो लोगों समेत चार लोगों की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।बुखार के रोगियों की जांच आदि कराकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में धीरे-धीरे बढ़ रहा डेंगू संक्रमण, चार और मिले पॉजिटिव
बुलंदशहर। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बुखार पीड़ित लोगों ने जांच कराई तो इसमें एनएस-1 किट से चार लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। विभाग द्वारा अब तक एनएस-1 किट से 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं अब तक सर्वाधिक संक्रमित काहिरा गांव से और अलावा रहीमपुर गांव से आए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आए चार लोगों में दो काहिरा गांव के निवासी रहे।
जिले में सितंबर माह शुरू होते ही डेंगू संक्रमण फैलना शुरू हो गया। शुरुआत में निजी अस्पताल द्वारा लोगों में डेंगू बुखार बताकर लोगों का उपचार किया गया। लेकिन इस दौरान विभाग द्वारा सभी में डेंगू बुखार होना नकार दिया गया। लेकिन गांव-गांव में बुखार की चपेट में आने से लोगों की खाट बिछी होने और अधिकांश के निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली। ऐसे में सर्वाधिक लोग ग्रामीण क्षेत्रों के रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से जांच करनी शुरू कर दी गई। जिससे विभाग को जिले में डेंगू संक्रमण होने की जानकारी मिल सकी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच के दौरान काहिरा गांव निवासी दो लोगों समेत चार लोगों की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि काहिरा गांव में लगातार टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। बुखार के रोगियों की जांच आदि कराकर उपचार दिया जा रहा है।
डेंगू मरीज की सूचना मिलने पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। शुक्रवार को चार लोगों की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दो गांव काहिरा के तो एक गाजियाबाद और एक गौतमबुद्धनगर का निवासी है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ