फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Demonstration was held accusing the management of mismanagement

Bulandshahar News: प्रबंधन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was held accusing the management of mismanagement
प्रदर्शन करते कर्मचारी।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोला। बिबकाल के कर्मियों ने प्रबंधन पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए बिबकाल एंप्लाइज क्रांतिकारी यूनियन के बैनर तले कंपनी के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीआईटीयू के जिला महासचिव कामरेड सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए।


प्रदर्शनकारी कर्मियों ने बताया कि बार-बार पत्राचार किए जाने के बाद भी प्रबंधन कंपनी को चलाने की कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है। मार्च 2023 से कर्मचारियों को नियमित सैलरी नहीं मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन प्रबंधन चुप बैठा हुआ है। सैलरी से काटा गया टैक्स, फंड भी उनके खाते में जमा नहीं कराया गया। भ्रष्टाचारी पद पर बैठे हैं। वह अपने आपको नियम कानून से ऊपर मनाते हैं और मनमानी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार से संबंधित फाइलें गायब कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किए जाने की मांग की। एक साल से कंपनी में कोई भी उत्पादन नहीं हो रहा है। सभी कर्मचारी खाली बैठे है। मांग की कि कंपनी में उत्पादन प्रक्रिया शुरू की जाए। यूनियन के साथ क्षेत्रीय श्रमायुक्त की मौजूदगी में प्रबंधन के साथ हुए समझौते को लागू किए जाने की भी मांग की। बता दें कि बिबकाल पोलियों वैक्सीन का उत्पादन करती है। इस अवसर बिबकाल इंपलाइज क्रांतिकारी यूनियन के महासचिव झम्मन सिंह, कर्मचारी एवं पदाधिकारी रण विजय सिंह, नंद कुमार, सुनील कुमार शर्मा, विजय प्रकाश, हेमंत कौशिक आदि मौजूद रहे। महाप्रबंधक संदीपलाल ने बताया कि कर्मचारी कार्य करने के बजाए राजनीति करते हैं। कंपनी के पास आर्डर नहीं होने के कारण कार्य बंद है। फंड की कमी के चलते सैलरी रुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed