{"_id":"57112b664f1c1b4a154a6adc","slug":"demolition-will-showrooms-hotels-and-340-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढहाए जाएंगे शोरूम, होटल और 340 दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढहाए जाएंगे शोरूम, होटल और 340 दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
demolition
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला आम चौराहा स्थित निर्माणाधीन मॉल और शॉपिंग कॉमप्लेक्स की जद में आने वाली दुकानों, होटल और शोरुम को जल्द ही गिराया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत प्रशासन ने सभी किराएदारों को नोटिस भेजकर कार्रवाई को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ किराएदारों ने जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में दस्तक देकर सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट के आदेश को चुनौती दे जिला पंचायत प्रशासन की उलझन बढ़ा दी है। इसी क्रम मेें जिला जज के सामने दोनों पक्षों को 27 अप्रैल को पेश होना है।
विज्ञापन
जिला पंचायत परिषद काला आम चौराहे पर 28 करोड़ की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स का निर्माण करवा रहा है। निर्माण 75 फीसदी से अधिक हो चुका है। निर्माणाधीन मॉल की जद में करीब 340 दुकानें, होटल और शोरूम हैं।
विज्ञापन
इनको जल्द ही गिराया जाएगा। ढहाने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पांच अप्रैल को जिला पंचायत की ओर से सूचना भी सार्वजनिक की जा चुकी है। जिला पंचायत ने सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया है।
वहीं, दानिश और सत्यपाल आदि कई किराएदारों ने जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में दस्तक दे रखी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के लिए 27 अप्रैल का दिन मुकर्रर किया है। दानिश का कहना है कि जब मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो दुकानों से छेड़छाड़ का क्या मतलब है। कोर्ट जो तय करेगा वह आदेश सब को मानना होगा।