फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   demolition of illegal constructions on pond

तालाब पर चल रहा अवैध निर्माण ढहाया

Mon, 23 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 23 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
demolition of illegal constructions on pond
सोमवार को अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

तहसील प्रशासन ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर रोड स्थित तालाब पर चल रहा अवैध निर्माण ढहा दिया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने जेसीबी से एलएमसी की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। तालाब में अवैध निर्माण से मुख्य नाला रुक गया था। नाले का पानी रुकने से घरों में तालाब का पानी पहुंचने की संभावना बढ़ गई थी।

विज्ञापन


बुलंदशहर, औरंगाबाद व गढ़ स्टेट हाईवे स्थित बालका मोड़ के सामने बने तालाब के किनारे की जमीन को अपनी बताते हुए कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक ने मिट्टी से भराव कराकर नाले को पूरी तरह से रोक दिया था। नाला रुकने से तालाब का पानी आबादी की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन


सोमवार को इस बाबत लोगों ने एसडीएम सदर से शिकायत की। एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव के निर्देश पर सदर तहसीलदार अशोक शर्मा, ईओ भगवान बिहारी सक्सेना, लेखपाल लताफत अली टीम के साथ निर्माण स्थाल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार अशोक शर्मा ने निर्माण स्थल की लेखपाल के साथ मौके पर ही नाम की। कार्रवाई में चिकित्सक के एलएमसी की जमीन पर ही अवैध निर्माण करने की बात सामने आई। इस पर तहसीलदार ने तत्काल जेसीबी से अवैध निर्माण ढहा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed