{"_id":"570d355c4f1c1b610c4a6afd","slug":"demolition-at-loggerheads-bda-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ पर आपस में भिड़े बीडीए के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ पर आपस में भिड़े बीडीए के अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : अमर उजाला
अवैध कालोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने बीडीए अफसरों में कलह बढ़ा दी है। एक ही क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई से गुस्साए कुछ अफसर आपस में ही भिड़ गए। कुछ अफसरों ने उच्चाधिकारियों पर जानबूझकर कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने पिछले तीन माह में भूड़ क्षेत्र में काफी कार्रवाई की है। कई दुकानों, मकानों को सील करने के अलावा अवैध रूप से बन रही कालोनियोें के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक ही क्षेत्र में हो रही कार्रवाई ने बीडीए अफसरों में आपसी कलह बढ़ा दी।
विज्ञापन
भूड़ क्षेत्र के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों और अन्य क्षेत्र के अधिकारियों पर जानबूझकर कार्रवाई का आरोप लगाया। इसी को लेकर भूड़ क्षेत्र के अधिकारियों और अन्य क्षेत्र के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूत्रों का दावा है कि कुछ अफसरों के बीच तो हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन