{"_id":"6652187a2f3ea83514066877","slug":"demand-to-run-another-train-for-jammu-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-116293-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जम्मू के लिए एक और ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जम्मू के लिए एक और ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जम्मू जाने के लिए बुलंदशहर स्टेशन से एक और ट्रेन चलाने की मांग पर लोगों ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है। अब तक बुलंदशहर स्टेशन से होते हुए उधमपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का प्रत्येक सप्ताह दो-दो दिन अप-डाउन संचालन हो रहा है। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश में वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन में वेटिंग होने पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है।
जम्मू के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार व शनिवार को ट्रेन रात 11ः25 बजे सूबेदारगंज (प्रयागराज) से चलकर बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। यहां से रवाना होने के बाद अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे जम्मू पहुंचती है। वापसी में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को ट्रेन बुलंदशहर स्टेशन पर सुबह करीब पांच बजे आती है। यात्री आशु पंडित ने बताया कि इन दिनों अप और डाउन दोनों में लंबी वेटिंग आ रही है। सीट कंफर्म न होने के कारण जाना कैंसिल करना पड़ रहा है। बुलंदशहर रेलवे स्टेशन होते हुए जम्मू के लिए एक और ट्रेन का संचालन हो जाए तो कुछ राहत मिल सकती है। यात्री कान्हा वर्मा ने बताया कि स्कूल की छुट्टी है। सोच रहा हूं परिवार संग माता वैष्णो देवी धाम हो आऊ। लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग पर रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन का संचालन पिछले दिनों कर दिया। उसमें भी सीट फुल चल रहीं हैं। कुछ यात्री पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एक और स्पेशल ट्रेन चलवाने की मांग कर रहे हैं। पत्र मिलने पर मुख्यालय भेज दिया जाएगा।