{"_id":"67bddc988e2bc9a9d50a3c96","slug":"demand-from-ssp-to-arrest-the-accused-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-130105-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली में करीब दो माह पूर्व युवती ने एक युवक पर फर्जी पुलिसकर्मी बन फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने और पीड़िता का रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने एक बार फिर एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची अनुसूचित वर्ग की युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 दिसंबर 2024 को नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी जान-पहचान हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के सिकंदपुर क्षेत्र निवासी आकाश से हुई थी।
आकाश ने खुद को पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात बताया था। आरोपी ने उनकी पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक जून 2023 को कागजात लेकर बुलंदशहर बुला लिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर में दो अन्य आरोपियों के साथ कचहरी के बाहर एक दुकान पर ले जाकर उसके कागजात बहाने से ले लिए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में उससे कुछ खाली कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर छेड़छाड़ की गई। उसके विरोध करने पर नयागांव के पास सड़क पर उतारकर आरोपी फरार हो गया था।
पीड़िता ने बताया था कि आरोपी आकाश ने उस दौरान उसे कॉल कर अश्लील फोटो खींचने की जानकारी देते हुए ब्लैकमेल किया था। उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2024 में परिजनों ने सिकंदराबाद के युवक से उसका रिश्ता कर दिया। आरोपी ने उसके होने वाले पति को व्हाट्सएप पर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट भेज दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया था।
नगर पुलिस ने आरोपी आकाश एवं अन्य दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। करीब दो माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।