{"_id":"58e2a2fc4f1c1b00705b4382","slug":"demand-for-the-canteens-raised-by-former-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिको ने उठाई कैंटीन की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिको ने उठाई कैंटीन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिको ने उठाई कैंटीन की मांग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
र्व सैनिकों ने नगर में स्थाई सीएसडी कैंटीन की मांग उठाई है। इस मांग का मुद्दा रसूलपुर फार्म हाउस में पूर्व सैनिक संघ की बैठक में रविवार को उठाया गया। निर्णय लिया गया कि कैंटीन को सेना के अधिकारियों से जल्द मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष कर्नल जयप्रकाश और कर्नल रूप गिरी ने बताया कि नगर के सैनिक कल्याण बोर्ड में कई वर्ष पहले तक कैंटीन संचालित थी। जो किन्हीं कारणों से बंद हो गई। कैंटीन बंद होने से पूर्व सैनिकों को मेरठ या बाबूगढ़ छावनी कैंटीन में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें परेशानी के साथ किराया भी खर्च करना पड़ता है। समय की भी बर्बादी होती है। संघ के प्रयास से प्रत्येक माह अस्थायी रूप से जिले के पूर्व सैनिकों को सामान उपलब्ध करवाने की पहल तो शुरू हो गई। मगर, एक दिन अस्थाई कैंटीन से जिले के अधिकतर पूर्व सैनिक सामान मिलने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
संघ ने नगर में स्थायी सीएसडी कैंटीन खुलवाने की मांग को उठाया है। इस मांग को लेकर जल्द ही सेना के अफसरों से मुलाकात की जाएगी। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन कालीचरन, सूबेदार निरंजन सिंह, हवलदार रोताश सिंह, हवलदार वीर सिंह और सूबेदार यशपाल सिंह आदि शामिल रहे।