{"_id":"68bf0bffc649171d2b021482","slug":"delivery-boy-attacked-by-dogs-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-140179-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डिलीवरी बॉय पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डिलीवरी बॉय पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, जख्मी
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में जख्मी युवक को एआरएस लगाते फार्मासिस्ट अरूण यादव। संवाद
बुलंदशहर। चोला क्षेत्र के एक गांव में डिलीवरी देने गए युवक पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में जख्मी युवक सोमवार को जिला चिकित्सालय पहुंचा और एआरवी व एआरएस लगवाई। वहीं, घर के बाहर खड़ी खुर्जा निवासी बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। महिला की बाजू में आठ टांके लगे हैं। इसके अलावा सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में जख्मी छह लोगों को एआरएस और 166 को एआरवी लगाई गई।
नगर के आवास विकास द्वितीय निवासी मोहित (29) एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। मोहित ने बताया कि छह सितंबर को सलेमपुर जाट गांव में डिलीवरी देने के लिए गया था। गांव में कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर जमीन पर गिरा दिया। कुत्तों ने दोनों पैरों पर घुटने से ऊपर चार से पांच जगह काट लिया। बताया कि गहरा जख्म होने पर सोमवार को चिकित्सक ने एआरएस लगवाने की सलाह दी।
उधर, खुर्जा सिटी स्टेशन निवासी बिन्नामी की पत्नी गायत्री (55) रविवार शाम घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। गायत्री ने बताया कि अचानक एक बंदर आ गया और बाईं कोहनी के पास काट लिया। आठ टांके लगे हैं। जटिया चिकित्सालय पहुंच एआरवी लगवाई। सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एआरएस लगवाई।
विज्ञापन
इसके अलावा ओपीडी में मैथना जगतपुर निवासी दिनेश कुमार (50), सरदार नगर निवासी तनीषा (6), खुर्जा निवासी जगनेश (6) और गांव रौंडा निवासी नंद किशोर (55) के गहरे जख्म होने पर एआरएस लगाई गई। इसके अलावा कुत्ता, बंदर, बिल्ली एवं अन्य जंगली जानवर काटने पर 166 लोगों को एआरवी लगाई गई। इसमें 58 को पहली, 37 को दूसरी, 50 को तीसरी एवं 21 को चौथी डोज लगाई गई।
कुत्ता, बंदर, बिल्ली व अन्य जंगली जानवर के काटने पर लोग एआरवी लगवाने आ रहे हैं। सोमवार को 166 लोगों को एआरवी और छह लोगों को एआरएस लगाई गई। - डॉ. तेज सिंह, प्रभारी सीएमएस, जिला चिकित्सालय