{"_id":"58f10a3b4f1c1b9106cf6142","slug":"delimitation-will-be-completed-in-335-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन का काम खत्म 335 वार्डों में होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन का काम खत्म 335 वार्डों में होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय क्षेत्रों में परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। बुलंदशहर को छोड़कर बाकी 16 निकाय क्षेत्रों में वार्ड बढ़ोतरी नहीं होगी। बुलंदशहर निकाय क्षेत्र में वार्डों की संख्या बढ़कर 32 से 37 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिले में नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत हैं। दो माह बाद होने वाले नगर निकाय चुनाव के मददेनजर परिसीमन का खाका खींच लिया गया है। आबादी के हिसाब से बुलंदशहर में पांच वार्ड बढ़ाए गए हैं। बाकी 16 निकाय क्षेत्रों में वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है। परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
निकाय वार्ड बढ़े वार्ड
बुलंदशहर 37 05
खुर्जा 25 00
सिकंदराबाद 25 00
अनूपशहर 25 00
स्याना 25 00
जहांगीराबाद 25 00
शिकारपुर 25 00
डिबाई 25 00
गुलावठी 25 00
औरंगाबाद 15 00
खानपुर 12 00
बुगरासी 12 00
बीबीनगर 10 00
नरौरा 15 00
छतारी 11 00
पहासू 13 00
ककोड़ 10 00
कुल 335 05
परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रैपिड सर्वे का काम शुरू हो चुका है। मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए आयोग ने सामग्री भी भेज दी है।- बृजेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन