{"_id":"64d517b2ee6af3d7e80be164","slug":"deepesh-yadav-prime-minister-bhuvnesh-kumar-daksh-elected-president-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-445-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दीपेश यादव प्रधानमंत्री, भुवनेश कुमार दक्ष चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दीपेश यादव प्रधानमंत्री, भुवनेश कुमार दक्ष चुने गए अध्यक्ष
विज्ञापन
सिकंदराबाद। गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र सांसदों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रधानमंत्री व अन्य पदों पर छात्रों का चयन किया। संचालन छात्र सांसद प्रमुख शिक्षक विनय कुमार शर्मा ने किया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे ने बताया कि दीपेश यादव को प्रधानमंत्री, भुवनेश कुमार दक्ष को अध्यक्ष, छात्रा पलक शर्मा को सेनापति चुना गया। दीपेश यादव को 42 मत मिले। भुवनेश कुमार दक्ष को 28 मत मिले। पुरातन छात्र परिषद के मोहित गौड, विपिन पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे ने छात्र सांसद के चुने गए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद