{"_id":"674207805793bfd6cb04bba7","slug":"deed-of-land-was-done-by-using-fake-documents-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105998-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन के फर्जी दस्तावेज लगाकर किया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन के फर्जी दस्तावेज लगाकर किया बैनामा
विज्ञापन
छतारी। क्षेत्र के बान गांव में एक युवक ने फर्जी दस्तावेज लगाकर रिश्तेदार दादा की जमीन का बैनामा कर बेच दिया। पीड़ित वृद्ध ने इसको लेकर भतीजे और खरीदार को बताया तो उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की। वहीं कई बार उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास भी किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बान गांव निवासी 80 वर्षीय गंगा सहाय उर्फ गंगा सिंह ने बताया कि वह और उसके भाई महीपाल और मेघ सिंह के हिस्से में बराबर जमीन है। तीनों भाई आपसी सहमति से अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। मगर पीड़ित के छोटे भाई महीपाल के पोते मोनू ने फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने हिस्से की जमीन से ज्यादा का बैनामा मालती देवी के नाम कर दिया। इस विषय में पीड़ित ने मोनू को बताया कि उसके हिस्से में केवल 115 वर्ग मीटर जमीन आ रही है, फिर भी आरोपी ने 317.95 वर्गमीटर जमीन का बैनामा कर दिया।
इसके चलते 27 नवंबर 2023 को मालती देवी, पति बनवारी लाल, बेटे वरुण और टेकचंद ने जबरन उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। 14 मई 2024 को आरोपियों ने फिर से प्रयास किया। पीड़ित व उसके बेटे व बहू के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। छतारी थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि आरोपी मोनू, मालती, बनवारी लाल, टेकचंद, वरुण के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज बदलने, मारपीट, कब्जा करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।