{"_id":"59077af74f1c1bcf3a4426d9","slug":"decrease-in-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली रुकी न गेहूं भीगने से बचा पाया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली रुकी न गेहूं भीगने से बचा पाया प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Mon, 01 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद प्रक्रिया को एक माह बीतने के बाद भी प्रशासन ना घटतौली रोक पाया है और न ही गेहूं को भीगने से बचा पाया। शनिवार शाम सिकंदराबाद में गेहूं भीगा तो रविवार रात आई बारिश में औरंगाबाद में 400 से अधिक गेहूं के बोरे भीग गए। अफसर कार्रवाई के नाम पर ठेकेदारों और केंद्र प्रबंधकों को सिर्फ चेतावनी देकर इतिश्री कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
औरंगाबाद की नवीन अनाज मंडी स्थित पीसीएफ क्रय केंद्र पर खुले में रखा करीब 400 बोरा गेहूं देर रात बारिश के चलते भीग गया। यहां गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। ऐसे में सोमवार को केंद्र के कर्मचारी भीगे हुए गेहूं को धूप में सुखाते नजर आए। इस संबंध में केंद्र प्रबंधक ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि केंद्र प्रबंधक गेहूं भीगने की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि मंगलवार को केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही खुर्जा में किसानों को भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें भी देखा जाएगा।
विज्ञापन