फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death punishment in rape case

बच्ची के परिजन बोले न्याय की जीत हुई, अपीलीय न्यायालयों से दोषी पर रहम न करने की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death punishment in rape case
हिरनौट स्थित वह तालाब जहां बच्ची का शव मिला था। - फोटो : BULANDSHAHR
बच्ची के परिजन बोले न्याय की जीत हुई, अपीलीय न्यायालयों से दोषी पर रहम न करने की अपील
विज्ञापन

शिकारपुर। पॉक्सो अदालत के फैसले से परिवार के लोगों में खुशी है। बच्ची के परिजनों ने इसे न्याय की जीत बताया है। उच्च न्यायालय और अन्य अपीलीय न्यायालयों से दोषी पर रहम न बरतने की अपील की है।
मृतक बच्ची के पिता दो भाई हैं, जो संयुक्त परिवार में रहते हैं। बच्ची अपने पिता की इकलौती संतान थी। इसके चलते परिवार के सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। प्रेमपाल को फांसी की सजा सुनाए जाने की जानकारी मिलने पर बच्ची की दादी बोलीं- उसने जैसा किया उसे वैसी सजा मिली है। यह कहते हुए वह बच्ची की याद कर वह भावुक हो गईं।
विज्ञापन

दो दिन बाद तालाब में मिला था बच्ची का शव
10 जुलाई को बच्ची लापता हुई थी। घटना के बाद मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार भी गांव पहुंचे थे। पुलिस ने गांव के आसपास के खेत, घरों की छतों, रजवाहा और तालाब में भी बच्ची को तलाश करवाया था, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला था। 12 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे गांव के एक युवक ने बच्ची का शव तालाब में देखा था। तालाब किनारे उपजी घास के ऊपर बच्ची के हाथ दिखाई दे रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची का शव बाहर निकाला था। शव के ऊपर एक कपड़ा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंची थी
बच्ची का शव तालाब से मिलनेे के बाद आरोपी की पहचान कराने के लिये पुलिस के अलावा फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा था। जिसकी मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed