{"_id":"6a89d30fee2eaa2eb30a3acd","slug":"death-of-cattle-in-new-mandi-causes-panic-many-fall-ill-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-163429-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नई मंडी में गोवंश की मौत से हड़कंप, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नई मंडी में गोवंश की मौत से हड़कंप, कई बीमार
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नई मंडी परिसर में लंपी बीमारी और अन्य कारणों से गोवंश की लगातार मौत हो रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक करीब आधा दर्जन गोवंश मर चुके हैं, जबकि कई गंभीर रूप से बीमार हैं। शनिवार को एक और बीमार गोवंश की मौत के बाद उसे मंडी परिसर में ही दफनाया गया।
गोवंश की इस हालत से मंडी व्यापारियों और सामाजिक संगठनों में चिंता है। उन्होंने प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग से प्रभावी उपचार और बीमारी की रोकथाम की व्यवस्था की मांग की है। रालोद नेता रोबिन राघव ने भी इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की।
श्री नारायण गौशाला सेवा संस्था ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा। संस्था के महासचिव वीरपाल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी ओम गिरी से बीमार गोवंश के तत्काल उपचार की मांग की। उन्होंने जरूरतमंद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की भी अपील की। गोवंश को प्रतिदिन चारा उपलब्ध कराने वाली संस्था के सचिव राजीव अग्रवाल ने भी उपचार की मांग की है।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि बीमार गायों के स्वास्थ्य की जांच दिन में दो बार हो रही है। पशु चिकित्सकों की टीम बीमार गोवंश का उपचार कर रही है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।