फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death due to liqour

मिलावटी शराब पीने सें अब चालक की मौत

Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी Updated Mon, 02 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
death due to liqour
व‌िलाप - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की मौत के 15 दिन बाद ही रविवार रात एक कार ड्राइवर की शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने मौत की वजह शराब और उसमें मिलावट बताई।
विज्ञापन



ग्राम असाबर में रहने वाले रविंद्र शर्मा (35) पुत्र रमेश चंद्र शर्मा नगर के एक बुकसेलर के कार ड्राइवर थे। वे तकरीबन रोज शराब पीते थे। रविवार देर शाम शराब पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और दो घंटे में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप था कि शराब जहरीली थी। उधर, गांव में भी लोग रविंद्र शर्मा की मौत का कारण शराब मान रहे हैं। रविंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी कृष्णा, दो बेटों निखिल (8) तथा हितेश(6) एवं रविंद्र की मां मृर्ति देवी का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र के भांजे प्रशांत, भांजी प्रियंका, जीजा बिजेंद्र एवं संजय शर्मा का भी कहना है कि रविंद्र की मौत का कारण शराब है। मृतक की भांजी प्रियंका और उसके बेटे ने बताया कि रविंद्र ने शराब पीते वक्त यह कहा था कि इसमें कुछ मिला नजर आता है।



थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। इससे पहले 16 अप्रैल को भीमनगर में शराब पीने के बाद लोकेश और हेमराज की मौत हो गई थी। तीन की हालत गंभीर हो गई थी। बीते एक साल में छह लोगों की मौत शराब पीने से मौत हो  चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed