फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dead body found in forest

लापता युवक का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
dead body found in forest
लापता युवक का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी निवासी युवक का शव रविवार देर रात गांव के ही जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि जिस दिन युवक लापता हुआ उस दिन उसका गांव में एक पक्ष से झगड़ा हुआ था। शव पर चोट के निशान मिले हैं। उनके बेटे की हत्या की गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुरा गिझोरी निवासी राजू पुत्र बिजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में पड़ोसी के पुत्र ने उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका पता लगने पर राकेश (30) आरोपी के घर गया और परिजनों से शिकायत की थी, इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया और आपस में गाली-गलौज शुरू हो गई। राजू ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने अपने तीन बेटों के साथ मिल कर राकेश से मारपीट शुरू कर दी। बाद में राकेश ने आरोपी पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी पक्ष ने हत्या करने की धमकी दी थी। आरोपी पक्ष ने राकेश के खिलाफ थाने पर तहरीर भी दी थी। रविवार को राकेश अचानक घर से लापता हो गया। राजू ने बताया कि शाम तक जब राकेश घर न पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात गांव के ही जंगल में राकेश का शव पड़े होने की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। राजू व अन्य परिजनों ने बताया कि राकेश के शरीर पर चोट के निशान है, पड़ोसियों ने ही उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed