{"_id":"613105218ebc3ea756371f34","slug":"dead-body-found-bulandshahr-news-gbd225202167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अहमदगढ़। दिल्ली-बदायूं हाईवे से गुजर रही नहर में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव मिला। जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर युवक की शिनाख्त भवनीश त्यागी (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव शाहपुर थाना व तहसील देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।
बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-बदायूं हाईवे से गुजर रही नहर में राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव अटका हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिसमें उसका नाम भवनीश त्यागी (32) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव शाहपुर थाना व तहसील देवबंद जिला सहारनपुर के रूप में अंकित है। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उक्त पते पर संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक कोई परिजन नहीं पहुंचा है। पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। आशंका है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। ड्राइविंग लाइसेंस पर मिले पते की तस्दीक कर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।