{"_id":"56e845684f1c1bcc148b48e8","slug":"day-flag-socialism-elevated","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दिवस पर समाजवाद का झंडा ‘बुलंद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दिवस पर समाजवाद का झंडा ‘बुलंद’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
elevated
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दिवस पर मंगलवार को स्नेहा गार्डन में अफसर और नेताओं ने सामजवाद का झंडा बुलंद किया। अफसर और नेताओं ने एक एक कर सरकार की नीतियों का बखान किया। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर ने सीसी रोड, अन्त्येष्टि स्थल, प्ले ग्राउंड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
इस दौरान श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों को साइकिल वितरित की गई।16 मार्च को भी विकास खंडों पर विकास दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर एमएलसी नरेंद्र भाटी, बदरुल इस्लाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, डीएम बी चंद्रकला ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इस दौरान सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री की अपील को पढ़ा। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर और सपाइयों ने 400 साइकिलों का वितरण किया। डिबाई के 100 बेड के चिकित्सालय, सीसी रोड, अंत्येष्टि स्थलों और युवा कल्याण विभाग के प्ले ग्राउंड आदि 15 योजनाओं का लोकार्पण प्रभारी मंत्री ने किया।
विज्ञापन
जिला महामंत्री राहुल यादव, ठाकुर सुनील सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल रब, हाजी अख्तर, हामिद अली, डा. तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, शुजात आलम, मतलूब अलीस, असद मलिक, शाहिद गाजी, शशांक भाटी, फहमुद्दीन आदि मौजूद रहे। बाद में जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया। आर्य कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिलाध्यक्ष ने बच्चों को नकद पुरस्कार दिया।