{"_id":"5795022b4f1c1b3c2bc4d3c3","slug":"dalit-society-now-married-without-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिन दहेज शादी करेगा दलित समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिन दहेज शादी करेगा दलित समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दलित समाज अब बिन दान-दहेज के शादी करेगा।’ यह निर्णय गांव भावसी में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सुधार समिति के बैनगर तले हुई 30 गांवों के लोगों की पंचायत में लिया गया। साथ ही शराब पीने पर भी पाबंदी लगाई गई ।
विज्ञापन
रविवार को गांव भावसी में डॉ. भीमराव अंबेडकर सुधार समिति के बेनर तले भावसी, पर्वाना, औरंगाबाद, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, मानपुर, बादशाहपुर तालाब, जाड़ौल, ईलना, रतनपुर, महमूदपुर, सूरजरुर टीकरी, नंगलाकरन, पोथ, बालका सहित करीब 30 गांवों के सैकड़ों लोगों की पंचायत हुई।
विज्ञापन
बसपा के कोआर्डिनेटर और पूर्व जिलाध्यक्ष रोशनलाल राहुल ने बाबा साहब और गौतमबुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दलित समाज अब बिन दहेज के ही शादी करेगा। शादी में बैंडबाजे और डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
समाज के युवाओं द्वारा शराब पीने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होने समाज के लोगों से शिक्षा पर जोर देने की अपील की। पंचायत में डॉ.धैर्य कुमार, जयसिंह गौतम, जगदीश प्रधान, डॉ. रामवीर सिंह गौतम, दीवान सिंह पूर्व प्रधान, डा. देवीशाह गौतम, देशराज गौतम, प्रेम सिंह, मा. नेमपाल सिंह, सतीशचंद गौतम, प्यारेलाल, लखपत सिंह गौतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।