फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dakar has already suspended millions JE

लाखों रुपये डकार चुका जेई सस्पेंड

Sun, 04 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dakar has already suspended millions JE
Rupee

किसानों का लाखों रुपये डकार चुके बिजलीघर जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। किसानों से यह  धोखाधड़ी ट्यूबवेलों के कनेक्शन और ट्रांसफार्मर बदलवाने के            नाम पर की गई है। किसानों द्वारा एमडी से शिकायत के बाद एक्सईएन ने जेई को निलंबित किया है।

विज्ञापन



स्याना खंड के पवसरा बिजलीघर प्रभारी जेई गोपीचंद पर आरोप है कि उसने ट्यूबवेल कनेक्शन और ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर किसानों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। किसानों का आरोप था कि जेई द्वारा क्षेत्र में बड़े स्तर पर चोरी से ट्यूबवेल भी चलवाई जा रही हैं। मामले की शिकायत किसानों ने एमडी से की थी।
विज्ञापन


एमडी ने पूरे मामले में अधीक्षण अभियंता को जांच के निर्देश दिए थे। अधीक्षण अभियंता की जांच में मामला सही पाया गया है। जांच के बाद जेई गोपीचंद को एक्सईएन राकेश मोहन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन राकेश मोहन ने बताया कि जेई पर लगे आरोप काफी गंभीर थे। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले  की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है।

जेई पर लगे आरोप काफी गंभीर थे।  सभी की जांच चल रही है। फिलहाल जेई गोपीचंद को निलंबित कर दिया गया है।
राकेश कुशवाहा, अधीक्षण  अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed