{"_id":"689cc3e6305198b4da0c0b53","slug":"cyber-fraud-of-rs-35-lakhs-in-seven-months-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-138824-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लोन दिलाने के नाम पर चोरी किए पासवर्ड.. फिर सात माह में की 35 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लोन दिलाने के नाम पर चोरी किए पासवर्ड.. फिर सात माह में की 35 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र गांव निवासी गुंजन कुमार गुप्ता को अपने ही गांव निवासी युवक दीपांशु की मदद से ऑनलाइन 14 हजार रुपये का लोन लेना भारी पड़ गया। आरोपी ने लोन जमा कराने और मोटी कमाई का झांसा देकर पीड़ित के खातोंं की सभी जानकारी चोरी कर ली और फिर सात माह में धीरे-धीरे कर पीड़ित के खाते से 35 लाख रुपये की ठगी कर ली।
आरोपी ने इस रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग में किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि वादी गुंजन कुमार गुप्ता निवासी गांव व पोस्ट अरनिया खुर्द थाना अरनिया बीते दिनों साइबर थाना पर तहरीर दी कि दिपांशू चौहान निवासी अरनिया खुर्द ने वर्ष 2024 में उनका ऑनलाइन नावी फाइनेंस कंपनी से 14,000/- रुपये का लोन कराया था। जिसके रुपये पीड़ित ने दीपांशू को दे दिए थे, लेकिन दीपांशू ने किस्त के रुपये जमा नही किए। जब इसकी शिकायत उसने दीपांशू से की तो उसके द्वारा और लोन दिलाने व निवेश कर दोगुना रकम कराने का झांसा दिया गया। साथ ही इसके बाद आरोपी ने उनका मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर उसमें से सभी खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी कर लीं।
इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय पर उनके खाते से 35 लाख रुपये का इस्तेमाल ऑनलाइन गेम खेलने में कर लिया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी दीपांशू को बुधवार को सुखलाल चौराहे के पास से एक लैपटोप व 02 मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अभियुक्त दिपांशू ने अपने गांव निवासी दुष्यंत कुमार सिंह से करीब चार लाख रुपये की, शिवम सिंह से करीब 50 हजार की ठगी कर ली। तमिलनाडू के एक व्यक्ति से धनराशि मागंने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है।