{"_id":"572cde294f1c1b9c4a5ccf5d","slug":"current-death-of-two-brothers-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो भाइयों की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 06 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में शुक्रवार सुबह मजदूरी करने जा रहे दो भाइयोें समेत तीन लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। करेंट से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि उनका साथी की हालत गंभीर है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और एसडीएम खुर्जा ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान चार घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अख्तियारपुर गांव निवासी जुगेंद्र(17), भरत सिंह(22) पुत्रगण नन्नू और गांव निवासी सोनू(18) पुत्र खेमा मजदूरी करने के लिए ककोड़ जा रहे थे। जुगेंद्र और भरत एक साइकिल पर सवार थे जबकि सोनू अपनी साइकिल पर था। गांव के बाहर सुबह करीब 8 बजे तीनों के ऊपर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
तीनों बुरी तरह झुलस गए। जुगेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने भरत और सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां भरत ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दम तोड़ दिया।
गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम खुर्जा इंदुप्रकाश, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, देहात कोतवाल रामसेन सिंह भारी पुलिसबल के साथ पहुंच गए।
ग्रामीण मृतक आश्रितों को 20 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। साथ ही 10 बीघे जमीन का पट्टा दिलाने की मांग भी उठाई। एसडीएम खुर्जा इंदु प्रकाश ने कहा कि मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये पोस्टमार्टम के बाद दिए जाएंगे। जहां तक जमीन के पट्टे की बात है उसका निर्णय जिलाधिकारी स्तर से लिया जाएगा। साथ ही प्रशासन मुख्यमंत्री राहत कोष से और आर्थिक मदद दिलाने के लिए संस्तुति करेगा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।