{"_id":"593af2844f1c1b6c519c95e2","slug":"crush-on-farmer-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गिरफ्तारी से धरने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गिरफ्तारी से धरने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
धरने के दौरान मौजूद किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया के दशहरा स्थित चांमड़ मंदिर पर तीन माह से अधिक समय से थर्मल पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित हुई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को धरना देर रहे एक किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे धरने पर बैठे किसान भड़क गए। दरअसल, किसान एक मामले में वांछित था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में किसानों का हुजूम उमड़ गया। इस दौरान किसानों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। थर्मल पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर किसानों का हाईवे स्थित दशहरा के चांमड़ मंदिर पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। धरने में जहानपुर, रुकनपुर, दशहरा, दशहरी, ऊंचागांव की लगभग 1250 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने एक मामले में वांछित दशहरा गांव निवासी राजकुमार को पकड़ लिया। इससे किसान भड़क गए। देखते ही देखते भारी पुलिस बल मंदिर परिसर में पहुंच गया। धरना-प्रदर्शन में भयंकर सिंह, धर्मवीर, रामबाबू, कैलाश, राहुल, सतीश, अजय, विनोद, राकेश,केपी सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसओ अरनिया एचएन सिंह ने बताया कि दशहरा निवासी किसान काफी समय से वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।